{"_id":"6a39132cfa6c7dc300087d20","slug":"awareness-program-organized-at-namhong-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-163045-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने नाटक से बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन
आनी के नम्होंग स्कूल में छात्राओं ने नाटक पेश कर नशामुक्त समाज निर्माण का दिया संदेश। स्रोत : स
नम्होंग स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, नशा मुक्त भारत का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होंग में प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में नशा मुक्त भारत अभियान, विकसित भारत की पहचान विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाटक के जरिये नशे के दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। इसके अलावा नारा लेखन, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और एक सशक्त, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अध्यापकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम अधिकारी टीसी शर्मा और सह कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत शर्मा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए उन्हें नशे से दूर रहने, स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उप प्रधानाचार्य केहर सिंह ठाकुर ने कहा कि नशामुक्त युवा ही विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थियों ने भी नशा उन्मूलन संबंधी विचार प्रस्तुत किए और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। भाषा अध्यापक भानु प्रकाश ने नशे से होने वाली जानलेवा बीमारियों और योग शिक्षा पर अपने विचार दिए। कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ हुआ।