फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   awareness camp in college

Rampur Bushahar News: डीएवी कोटखाई में छात्रों को बताया मतदान का महत्व

Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। डीएवी महाविद्यालय कोटखाई की एनएसएस इकाई और इलेक्टोरल क्लब ने विशेष व्याख्यान का आयोजन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को चुनाव प्रक्रिया के महत्व के प्रति जागरूक करना था। राजनीतिक विभाग के सहायक आचार्य दीक्षित प्रकाश ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। उन्होंने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की भूमिका और निष्पक्ष मतदान के महत्व की विस्तार से जानकारी दी। कहा कि मतदान केवल नागरिकों का अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण और मतदान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी बताया। बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने विवेक के आधार पर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में इलेक्टोरल क्लब के संयोजक विनोद गुप्ता ने सभी का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed