फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Assistant posts will be filled in five Anganwadi centers in Rampur

Rampur Bushahar News: रामपुर में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में भरे जाएंगे सहायिका के पद

Sun, 04 Jan 2026 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
22 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन, 27 को एसडीएम कार्यालय में पूर्वाह्न 11:00 बजे होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर में पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना कार्यालय रामपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र सयाना गौरा, बरशोल, खुन्ना, निचला डकोलढ़ और खलटी खनाश में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं। महिला अभ्यर्थी 22 जनवरी तक आवेदन कर सकती हैं। 27 को एसडीएम कार्यालय रामपुर में साक्षात्कार होंगे। निदेशालय की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों सयाना गौरा, बरशोल और खुन्ना के लिए संबंधित पंचायत क्षेत्र से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र निचला डकोलढ़ के लिए नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर-6 और 7 से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केंद्र खलटी खनाश के लिए संबंधित पोषक क्षेत्र से आवेदन स्वीकार होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जनवरी और आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 27 जनवरी को पूर्वाह्न 11:00 बजे एसडीएम कार्यालय रामपुर के कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि धारगौरा पंचायत के सयाना गौरा, शिंगला पंचायत के खुन्ना, तकलेच पंचायत के बरशोल, नगर परिषद रामपुर के निचला डकोलढ़ और शाहधार पंचायत के खलटी खनाश में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी संबंधित पंचायत का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके लिए आवेदन पत्र सादे कागज पर समस्त प्रमाणपत्रों की स्वसत्यापित छाया प्रतियों समेत बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर के कार्यालय में 22 जनवरी तक शाम 5:00 बजे तक जमा करवा सकते हैं। अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं होनी चाहिए। आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed