फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ashivratri fare

शमशरी महादेव में शिव के जयकारों से हुआ शिवरात्रि का समापन

Sat, 22 Feb 2020 07:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
आनी(कुल्लू)। महाशिवरात्रि पर्व आनी क्षेत्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। भोलेनाथ को खुश करने के लिए घरों में शिव का पवित्र मंडप सजाकर और तरह-तरह के पकवान परोसे गए। पारंपरिक व्यंजनों की खुशबू से घाटी पूरी तरह महक उठी। शिवरात्रि के मौके पर भक्तों ने चार गढ़ों के देव शमशरी महादेव मंदिर में जाकर भोलेनाथ, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और शिवलिंग पर दूध, दही और बिल्वपत्र चढ़ाया।
विज्ञापन

आनी के शिव मंदिर देवता शमशरी महादेव में हजारों भक्तों ने शीश नवाया और परिवार के लिए सुख-शांति और समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मंदिर में लोगों ने पारंपरिक गीत और नृत्य से भोले बाबा को खुश किया। वहीं, कराना गांव में शिवरात्रि के दूसरे दिन स्वांग नृत्य से पर्व का समापन किया गया। इस दौरान लोगों ने तरह-तरह के हास्याप्रद नृत्य और स्वांग नृत्य पेश कर खूब मनोरंजन किया। शमशरी मंदिर में इस मौके पर स्थानीय गांव शमशर, महिला मंडल कंडा खमारला, देवता के कारकूनों समेत भक्तों ने भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान राम, मां सीता और ब्रह्मा, विष्णु सहित हनुमान को समर्पित ब्रह्म भक्ति पर आधारित प्राचीन गीत जती गाकर प्राचीन संस्कृति का निर्वहन किया। भक्तों ने अपने ईष्ट देवता की परिवार सहित पूजा-अर्चना की और विभिन्न व्यंजनों को अपने कुटुंब के लोगों सहित संबंधियों में बांटकर शिवरात्रि पर्व का समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed