{"_id":"604b9baa8ebc3ee6487f08d4","slug":"asha-workers-meet-in-rampur-and-discuss-various-issues-rampur-hp-news-sml3639460125","type":"story","status":"publish","title_hn":"750 रूपये की बढ़ौतरी से आशा कार्यकर्ताओं को गुजारा करना होगा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
750 रूपये की बढ़ौतरी से आशा कार्यकर्ताओं को गुजारा करना होगा मुश्किल
विज्ञापन
मानदेय में 750 रुपये की बढ़ोतरी नाकाफी
आशा वर्करों ने रामपुर में बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री जयराम से मिलेंगे आशा वर्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार की ओर से बजट में आशा वर्कर्स के मानदेय में 750 रुपये की बढ़ोतरी करने पर उन्होंने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इतने कम वेतन में उनका गुजारा करना मुश्किल है।
इन मुद़दों को लेकर आशा कार्यकर्ता यूनियन जिला शिमला के रामपुर ब्लॉक की बैठक शुक्रवार को नगर परिषद कमेटी हाल रामपुर में राज्य अध्यक्ष सत्या रांटा की अध्यक्षता में हुई। इसमें आशा कार्यकर्ताओं ने आने वाले समय के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्य अध्यक्ष सत्या रांटा ने बताया कि शीघ्र ही वे अपने संगठन के माध्यम हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से अपनी समस्याओं से संबंधित मिलेंगी। लंबे अरसे से वे मुख्यमंत्री को पत्राचार के माध्यम आशा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को अवगत करवाती रहीं हैं, हालांकि बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री से मिलने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय कई बार टेलीफोन किया, मगर उन्हें समय नहीं दिया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को लिखित समस्याएं दीं जिस पर इस बार के बजट में आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 750 की बढ़ोतरी की गई है मगर इससे उनका गुजारा नहीं हो रहा है । इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का आभार भी जताया ।
इस बैठक में रामपुर ब्लॉक की अध्यक्ष आशा किरण, महासचिव मीरा, उपाध्यक्ष रीना और कोषाध्यक्ष कांता सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद रहे।