फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Archers from Himachal and Uttarakhand demonstrated their martial skills at the chaupal

Rampur Bushahar News: चौपाल में हिमाचल और उत्तराखंड के तीरंदाजों ने दिखाया युद्धकला का कौशल

Mon, 26 Oct 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Archers from Himachal and Uttarakhand 

demonstrated their martial skills at the chaupal
चौपाल में आयोजित ठोडा प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी। संवाद
पहली बार हो रहे अंतरराज्यीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का सांसद हर्ष महाजन ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

पारंपरिक युद्धकला के मुकाबलों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी बने आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति और ठोडा खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौपाल के ऐतिहासिक तहसील खेल परिसर में पहली बार अंतरराज्यीय ठोडा खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय आयोजन में दोनों राज्यों के खिलाड़ी पारंपरिक युद्धकला में अपना कौशल दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता में ठोडा के रोमांचक मुकाबलों के साथ महिलाओं की रस्साकशी और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पहले दिन हिमाचल और उत्तराखंड के तीरंदाजों ने तीरंदाजी के करतब दिखाते हुए युद्धकला का प्रदर्शन किया। सांसद हर्ष महाजन ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चौपाल पहुंचने पर उन्होंने लंकड़वीर मंदिर में माथा टेका। इस दौरान चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा और पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट भी मौजूद रहे। आयोजन में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के खिलाड़ियों तथा सांस्कृतिक दलों की भागीदारी से दोनों राज्यों की साझा सांस्कृतिक विरासत को मंच मिल रहा है।
महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई
पहले दिन महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लोकनृत्य दलों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। आयोजन का उद्देश्य पारंपरिक खेलों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ क्षेत्र की लोक संस्कृति और पुरानी परंपराओं को संरक्षित करना है। ठोडा हिमाचल प्रदेश के शिमला और आसपास के क्षेत्रों में प्रचलित पारंपरिक खेल है, जिसमें खिलाड़ी विशेष वेशभूषा के साथ तीर-कमान का इस्तेमाल करते हैं। यह खेल क्षेत्र की ऐतिहासिक परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है। अंतरराज्यीय प्रतियोगिता के माध्यम से हिमाचल और उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने तथा सांस्कृतिक आदान-प्रदान का अवसर मिल रहा है।
विज्ञापन

आज समापन पर पहुंचेंगे मंत्री विक्रमादित्य सिंह
दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 27 अक्तूबर को दोपहर 1:30 बजे होगा। समापन समारोह में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रजनीश किमटा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ठोडा महासंघ के महासचिव ओपी मेहता ने क्षेत्रवासियों और प्रदेश की जनता से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने आयोजन को पारंपरिक खेलों के संरक्षण, लोक संस्कृति के प्रचार-प्रसार और दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।

चौपाल में आयोजित ठोडा प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी। संवाद

चौपाल में आयोजित ठोडा प्रतियोगिता में भाग ले रहे खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article