{"_id":"5f5bac6d8ebc3e63c9465ee4","slug":"apple-rampur-hp-news-sml344796462","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएमसी की टापरी सब्जी मंडी में सेब की बिक्री शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएमसी की टापरी सब्जी मंडी में सेब की बिक्री शुरू
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। प्रदेश के टॉप क्वालिटी के किन्नौरी सेब की बिक्री के लिए टापरी सब्जी मंडी को अलग पहचान दिलाने का कार्य तेजी से किया जाएगा। टापरी सब्जी मंडी में भी एपीएमसी की अन्य मंडियों की तर्ज पर सेब गढ़ रेट पर ही बिकेंगे। गढ़ रेट में सेब बिकने से बागवानों को अधिक लाभ होता है। यह बात एपीएमसी सब्जी मंडी शिमला-किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा ने टापरी में किन्नौर की पहली सब्जी मंडी का पूजन कर विधिवत शुभारंभ करने के बाद कही। इस अवसर पर प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष सूरत नेगी विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस दौरान एपीएमसी की ओर से टापरी में 27 सेब आढ़तियों को लाइसेंस भी दिए गए। उन्होंने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने टापरी सब्जी मंडी का ऑनलाइन उद्घाटन किया था। पूर्व में भाजपा सरकार ने ही टापरी सब्जी मंडी की नींव रखी थी और आज इसे जनता के लिए समर्पित भी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इससे किन्नौर जिले के हजारों किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद बेचने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें घर-द्वार पर ही बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि एपीएमसी की ओर से टापरी सब्जी मंडी को पहचान दिलाने के लिए वेबसाइट में भी अलग से प्रयास किए जाएंगे। किन्नौर का सेब बेहतर क्वालिटी का होता है। ऐेसे में बागवानों को सेब के बढ़िया दाम घर-द्वार पर ही मिलें, इसका प्रयास किया जाएगा। टापरी सब्जी मंडी में यदि कोई बागवान अपने सेब के दाम से संतुष्ट नहीं होता है, तो वह अपने सेब को किसी दूसरी मंडी में ले जाकर बेच सकता है, इसके लिए कोई भी किसी बागवान को बाध्य नहीं करेगा। टापरी सब्जी मंडी में सभी प्रकार की सुविधाएं तुरंत मुहैया करवाई जाएंगी। इस अवसर पर किन्नौर भाजपा अध्यक्ष संजीव हारा, एपीएमसी निदेशक प्रविंद्र नेगी, बीरबल नेगी और किन्नौर भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील नेगी सहित कई लोग मौजूद रहे।