फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   apple

मंडियों में सेब के दामों में आई एकाएक गिरावट

Sun, 11 Aug 2019 10:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
दलाश(कुल्लू)। सेब के दामों में एकाएक आई गिरावट ने बागवानों की कमर तोड़ कर रख दी है। सेब मार्केट में सबसे अच्छी क्वालिटी का सेब आजकल 1000 से 1300 रुपये तक बिक रहा है। खेगसू और नारकंडा के आसपास की मंडियों में सेब के दाम औंधे मुंह गिर गए हैं, जिससे बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऊपरी शिमला में इन दिनों सेब का सीजन पूरे जोरों पर है। कुछ समय पहले तक मंडियों में जो सेब 2000 रुपये पेटी के हिसाब से बिक रहा था। वही सेब इन दिनों 1000 से 1300 रुपये तक बिक रहा है। सेब के दामों में एकदम आई गिरावट से बागवान परेशान हैं। बागवानों ने सेब को अच्छा और लाल रंग बनाने के लिए सेब में इथ्रोल स्प्रे कर रखी है। ऐसे में यदि बागवान सेब तुड़ान का कार्य रोकते हैं तो बागवानों के सेब झड़ने शुरू हो जाएंगे। चूंकि सेब के लाल रंग के लिए की गई स्प्रे के बाद सेब को ज्यादा समय तक पेड़ों में नहीं रख सकते। मजबूरन बागवानों को सेब को मंडियों में सस्ते दामों पर बेचने पर विवश होना पड़ रहा है। सेब बागवान सुरेश कुमार, मोहर सिंह, विनोद कुमार और राजेश का कहना है कि जब शुरू में कच्चे और छोटे सेब ने मंडियों में दस्तक दी तो आढ़तियों ने उसे करीब 2500 रुपये पेटी के हिसाब से खरीदा, लेकिन अब जब पक्का और बड़ा सेब मार्केट पहुंच रहा है तो बागवानों की 1000 और 1300 रुपये में पेटी बिक रही है और छोटे सेब पिटू में 25 से 30 प्रतिशत कटौती की जा रही है, जिससे सेब पेटी की औसत 800 से 900 रुपये बैठ रही है।
विज्ञापन

खेगसू मंडी के आढ़ती योगेश वर्मा का कहना है कि देश की बड़ी मंडियों में इन दिनों बरसात के कारण बाढ़ आई हुई है, जिस कारण लदानी सेब खरीदने से हाथ पीछे खींच रहे हैं। वहीं सेब मंडियों में सेब की आमद बढ़ रही है। उन्होंने बागवानों से अपील की है कि मंडियों में कच्चा सेब न लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed