{"_id":"5d35e6aa8ebc3e6cb370d25f","slug":"apple-rampur-hp-news-sml301327725","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू मंडी में ढाई से तीन हजार में बिक रही स्पर सेब की पेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू मंडी में ढाई से तीन हजार में बिक रही स्पर सेब की पेटी
विज्ञापन
apple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहडू। सब्जी मंडी रोहडू में सोमवार को स्पर सेब की लाल वैरायटी के सेब की पेटी ढाई से तीन हजार रुपये में बिकी। मंडियों में अब टाइडमैन की पहुंच होने के बाद स्पर वैरायटी का सेब तेजी से पहुंच रहा है। अच्छी पैदावार के साथ मंडी में सेब के अच्छे दाम मिलने से बागवान खासे उत्साहित हैं।
रोहडू सब्जी मंडी में स्पर किस्म के सेब की करीब एक हजार पेटी रोज पहुंचनी शुरू हो गई है। आढ़ती रविंद्र ठाकुर ने बताया कि सोमवार को उनकी दुकान में रामपुर के बागवान का 71 पेटी स्पर सेब तीन हजार रुपये प्रति पेटी बिका है। मंडी में स्पर सेब का रेट 2500-3000 रुपये प्रति पेटी रहा है। वीरवंत जमालटा ने बताया कि बीते दो तीन दिनों से मंडियों में नाशपाती के दाम में कमी आई है। उन्होंने कहा पहले नाशपाती 2000 रुपये प्रति पेटी बिकी है। आजकल रोहडू मंडी में एक हजार से बारह सौ रुपये प्रति पेटी दाम पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा सेब की आमद हर दिन बढ़ रही है। अभी रोहडू सब्जी मंडी में अच्छी किस्म का रायल सेब नहीं पहुंच रहा।
क्षेत्र के प्रगतिशील बागवान और बीएसटी एस्टेट अढाल के मालिक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि स्पर वैरायटी पर तैयार किंग राट का तुड़ान शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा इस वैरायटी में रंग, आकार दोनों अच्छे हैं। उन्होंने कहा रायल सेब तैयार होने में अभी कुछ दिन का समय लगेगा। उन्होंने कहा कि बागवान मंडियों में कच्चा व स्प्रे से लाल करके सेब पहुंचाने की जल्दी न करें। इससे खरीददार व बागवानों को नुकसान होने वाला है। सेब के दाम बागवान को स्वयं पैकिंग करते समय ही पता चल जाते हैं।