{"_id":"6b04239affd1012bb702a866","slug":"annual-function-celebrated-with-great-enthusiasm-at-himadri-public-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-175576-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
विज्ञापन
हिमाद्री पब्लिक हाई स्कूल न्यू-नेरवा के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे। संवाद
हिमाद्री पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया 19वां वार्षिक समारोह
‘वर्णिता-2026’ में विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति
भारतीय परंपराओं और सामाजिक सरोकारों पर आधारित कार्यक्रमों से बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
हिमाद्री पब्लिक हाई स्कूल न्यू नेरवा का 19वां वार्षिक समारोह ‘वर्णिता-2026’ रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने लोक संस्कृति, भारतीय परंपराओं और सामाजिक सरोकारों पर आधारित रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रोग्रेसिव यूथ ऑफ चौपाल के संस्थापक एवं तक्षशिला इंस्टीट्यूट संजौली, शिमला के निदेशक इंजीनियर विवेक नेगी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। हिमाचल प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक के प्रबंधक सोनू चौहान, सेल्फ स्मार्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्की राही सहित अन्य व्यक्ति विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने पहाड़ी, कांगड़ी, कुल्लवी, सिरमौरी, जौनसारी और बाबरी लोक नृत्यों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध संस्कृति की झलक पेश की। वहीं, राजस्थानी, हरियाणवी और भोजपुरी नृत्यों ने भी खूब तालियां बटोरीं। समारोह का मुख्य आकर्षण महाभारत के प्रसंग ‘द्रौपदी चीर हरण’ पर आधारित नाटक रहा। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके अलावा शिक्षा के महत्व और पर्यावरण संरक्षण पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि विवेक नेगी ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित यह संस्थान शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। इससे पूर्व मुख्याध्यापक सोहन ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर स्कूल की शैक्षणिक और खेल गतिविधियों की उपलब्धियां गिनाईं। प्रबंध निदेशक मोहिंदर खांगटा ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया। समारोह के अंत में विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।