{"_id":"6ae87baff882c40fff043f3d","slug":"annual-awards-ceremony-at-himalayan-public-school-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-173979-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों ने बांधा समां
विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्यातिथि का किया जोरदार स्वा
हिमालयन पब्लिक स्कूल में रही वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की धूम
समारोह में शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों के मेधावी हुए सम्मानित
मुख्य अतिथि अशोक भारद्वाज ने अनुशासन और मेहनत का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमालयन पब्लिक स्कूल ठियोग ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन नेहरू मैदान में किया। समारोह में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड के सेवानिवृत्त उपसचिव अशोक भारद्वाज ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि उनकी पत्नी संतोष भारद्वाज विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनु प्रकाश शर्मा ने अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत और गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। अभिभावकों और अतिथियों ने प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। इस दौरान शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनका उत्साह बढ़ाने के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना रहा। इसके बाद उन्होंने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। मुख्य अतिथि अशोक भारद्वाज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन, परिश्रम, ईमानदारी और समर्पण बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में शिक्षा के साथ खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों और नैतिक मूल्यों की भी अहम भूमिका रहती है। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। समारोह के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।