फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ani School, NSS Camp, Constitution Day

Rampur Bushahar News: छात्राओं को संविधान का महत्व बताया

Tue, 26 Nov 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ani School, NSS Camp, Constitution Day
पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में प्रात:कालीन सभा में संविधान दिवस पर शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। समापन समारोह में जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ सीडीपीओ आनी इंद्रसिंह गर्ग विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माता सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत गाया। मुख्य अतिथि पंकज परमार ने सभी छात्राओं को संविधान दिवस की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने छात्रों को संविधान का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र की बेटियां पढ़ाई, खेलकूद और हर क्षेत्र में अग्रणी हैं। आनी में संगीत और खेलकूद अकादमी शुरू करने की कोशिश की जाएगी, ताकि यहां के बच्चे भी आगे निकले और अपना, माता-पिता का नाम रोशन कर सके। पंकज परमार ने पाठशाला के लिए एक आधुनिक साउंड सिस्टम देने की घोषणा भी की। प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने भी संविधान दिवस और एनएसएस के बारे में जानकारी दी। कहा कि बच्चों को खेलकूद के साथ साथ सांस्कृतिक और समाज के सभी कार्य करते रहने चाहिए। इस मौके पर पाठशाला के उप, प्रधानाचार्य रणधीर ठाकुर, कार्यक्रम अधिकारी बृजलाल और सुनीता ठाकुर सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।


संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed