फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Anger over administration's action against illegal hotels in Chitkul

Rampur Bushahar News: छितकुल में अवैध होटलों पर प्रशासन की कार्रवाई से रोष

Sat, 22 Nov 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल ने लगाया टारगेट करने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल छितकुल में अवैध रूप से संचालित हो रहे होटलों, रेस्टोरेंट और होमस्टे पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी और एसडीएम अमित कल्थाईक ने 20 नवंबर को कार्रवाई करते हुए 13 प्रतिष्ठान संचालकों पर जुर्माना लगाया और उनसे 61 हजार रुपये की राशि वसूल की। व्यापार मंडल ने प्रशासन की इस कार्रवाई का विरोध जताया है। व्यापार मंडल के प्रधान राजेश नेगी ने प्रशासन पर छितकुल को ही व्यक्तिगत रूप से टारगेट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार और पर्यटन विभाग नए नियम तो बना रहे हैं, लेकिन लोगों को उनके बारे में जागरूक नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थल में कार्य कर रहे स्थानीय लोगों में जागरूकता की कमी है, जिसे देखते हुए पर्यटन विभाग को गांव में जाकर लोगों को नियमों के बारे में समझाना चाहिए, न कि सीधे कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट और होमस्टे के लिए कागजात बनाने में देरी हो रही है।प्रतिष्ठानों के कागजात बनाने में ही साल लग रहे हैं और फिर भी लोगों पर जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने प्रदूषण नियम पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सरकार को लोगों को जीने देना चाहिए और नए प्रदूषण नियम लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि छितकुल में पर्यटन विभाग ने एक भी डस्टबिन उपलब्ध नहीं कराया है, जबकि स्थानीय लोग अपने स्तर पर स्वच्छता का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने विभाग पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें एसी कमरों में बैठकर कानून बनाने के बजाय लोगों को जागरूक करने के लिए फील्ड में आना चाहिए। स्थानीय कारोबारियों का कहना है कि नियमों का पालन करने में वे सहयोग करेंगे, लेकिन इसके लिए पहले उन्हें सही जानकारी और पर्याप्त समय मिलना चाहिए। इस कार्रवाई से छितकुल के पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed