{"_id":"65a126af2c96d7bb6d028404","slug":"and-kullu-lohri-festival-radhe-radhe-veterinary-pharmacist-training-institute-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-10868-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: धूमधाम से मनाया लोहड़ी पर्व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीआनी( कुल्लू)। राधे-राधे वेटरनरी फार्मासिस्ट प्रशिक्षण संस्थान का मुख्य उद्देश्य प्रशिक्षु छात्र का चहुंमुखी विकास करवाना है। इसी कड़ी में संस्थान समय-समय पर विभिन्न गतिविधियों में बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करवाता है। लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व उपलक्ष्य पर विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गईं। सबसे पहले आग जलाकर सभी अध्यापक एवं कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना की। उसके बाद मिठाई, रेवड़ी, मूंगफली बांटकर सभी ने लोहड़ी खुशी जाहिर की। अध्यापक वर्ग एवं प्रशिक्षु ने इस मौके पर नृत्य एवं नाटी डालकर पर्व को धूमधाम से मनाया। संस्थान के प्रबंध निदेशक डाॅ. मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में संस्कृति को संझोने का संदेश दिया। डाॅ. निशु चौहान ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में छात्र-छात्रों को भाग लेना चाहिए। इससे प्रशिक्षु का चहुंमुखी विकास होगा। इस अवसर पर संस्थान के सभी स्टाफ आशू, अंचल सैनी, सुरेंद्र, सरिता, बविता एवं निदेशिका सरोज शर्मा भी उपस्थित रहे
विज्ञापन