फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ambulance road restored in Pokhni ward of Gadej Panchayat

Rampur Bushahar News: गड़ेज पंचायत के पोखनी वार्ड की एंबुलेंस सड़क बहाल

Sat, 11 Oct 2025 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ambulance road restored in Pokhni ward of Gadej Panchayat
गड़ेज पंचायत के पोखनी वार्ड की एंबुलेंस सडक़ हुई बहाल। संवाद
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील की गड़ेज पंचायत के पोखनी वार्ड की एंबुलेंस सड़क बहाल हो गई है। पांच दिन से दो किलोमीटर सड़क को बहाल करने का कार्य जारी रहा। पंचायत ने दो-दो मशीनों के माध्यम से सड़क यातायात के लिए बहाल करवाई। ग्रामीणों ने प्रधान दारा सिंह कायथ का सड़क को बहाल करवाने के लिए आभार जताया है। टेक चंद, सुनील कुमार और संजीव सहित अन्य लोगों ने कहा कि प्रशासन से लगातार मांग कर रहे थे कि सड़क को बहाल किया जाए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीण राशन और अन्य सामग्री को पीठ पर ले जाने को मजबूर थे। पंचायत की ओर से पांच दिन से कार्य करवा कर सड़क बहाल की गई। प्रधान दारा सिंह कायथ ने कहा कि अभी भी पंचायत में कई गांव ऐसे हैं, जहां पुल न होने के कारण गरीब तबके के बच्चों को स्कूल जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और निरमंड में किराये के कमरों में रहना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द समस्या पर गौर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article