फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Advanced software 2.0 uploaded in post offices, problems arose on the first day due to server down

Rampur Bushahar News: राखी की चिट्ठी भाइयों तक पहुंचाने के लिए हुई परेशानी

Tue, 05 Aug 2025 11:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
रक्षा बंधन के लिए बचे तीन दिन, डाक सेवा बंद होने से महिलाएं और लड़कियां हुई परेशान
विज्ञापन

डाकघरों में एडवांस साॅफ्टवेयर 2.0 हुआ अपलोड, सर्वर डाउन होने से पहले दिन आई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
रक्षा बंधन के लिए तीन दिन रह गए हैं, वहीं बहनें घर से दूर रह रहे अपने भाइयों को राखी की चिट्ठी भेजने के लिए परेशान हुईं। क्योंकि रामपुर उपमंडल के सभी डाकघरों में साॅफ्टवेयर अपलोड होने के चलते सेवाएं बंद रहीं। मंगलवार को
एडवांस साॅफ्टवेयर 2.0 अपलोड होने के बाद सेवाएं शुरू हुईं, लेकिन पहले ही दिन सर्वर डाउन होने के चलते व्यवस्था चरमरा गई, जो शाम तक ठीक नहीं हो सकी। इस कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। रामपुर डाकघर के 24 ऑवर काउंटर पर कार्य ठप होने से महिलाओं और लड़कियों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। वे भाइयों को राखी भेजने के लिए डाकघरों का चक्कर लगाती रहीं। रामपुर डाकघर में काम ठप होने के कारण कुरियर के माध्यम से चिट्टी को भेजना पड़ा। प्रतिभा, रेखा, अमृता और अन्य महिलाओं ने बताया कि राखी को स्पीड पोस्ट करने आए थे, लेकिन मायूस लौटना पड़ा। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को रक्षाबंधन है, इसलिए समय कम होने से भाइयों तक राखी पहुंचना मुश्किल हो गया है। उन्होंंने डाक विभाग से मांग की है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

कुरियर वालों ने खूब कमाई की
डाक विभाग में काम न होने के चलते कुरियर वालों ने खूब कमाई की। रामपुर के अधिकांश कुरियर वालों की दुकानों पर भीड़ रही। लोगों ने परेशानी से बचने के लिए कुरियर से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री की। कुरियर से लोगों ने पार्सल भी भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्या का समाधान कर दिया

रामपुर डाक विभाग के पोस्ट मास्टर देवेंद्र ने बताया कि नया एडवांस साॅफ्टवेयर अपलोड करने से थोड़ी दिक्कते पेश आई हैं। विभाग ने समस्या का समाधान कर दिया है, अब परेशानी नहीं होगी। लोगों की सुविधा के लिए कार्यालय में दो काउंटर की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed