फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   admission process started in jnv reckangpeo

जेएनवी रिकांगपिओ में छठी कक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Tue, 28 Sep 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय रिकांगपिओ में सत्र 2022-23 के लिए छठीं कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें गए हैं। प्राचार्य अरूण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि छठीं कक्षा के रिक्त स्थानों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 23 सितंबर 2021 से शुरू कर दी गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पंजीकरण करवाने से पूर्व अभिभावक को वेबसाइट से प्रमाणपत्र के फॉरमेट को डाउनलोड कर अभ्यर्थी की तीसरी, चौथी और पांचवीं कक्षा की पूरी जानकारी के दस्तावेज को स्वयं सत्यापित कर अपलोड करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने और प्रमाणपत्र के फॉरमेट को विद्यालय समिति की से डाउनलोड किया जा सकता है। इसमें ऐसे छात्र और छात्राएं पात्र है जो शैक्षणिक सत्र 2021-22 में जिला किन्नौर के सरकार से मान्यता प्राप्त सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हो और अभ्यर्थी ने तीसरी और चौथी कक्षा सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालय से उत्तीर्ण की हो।
विज्ञापन

आवेदनकर्ता का जन्म 1 मई 2009 से 30 अप्रैल 2013 के बीच होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में छठीं कक्षा के लिए 75 प्रतिशत रिक्तियां ग्रामीण क्षेत्र शेष रिक्तियां जिले के शहरी क्षेत्र से भरी जाएंगी। कुल रिक्तियों का एक तिहाही लड़कियों के लिए आरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में छठीं से बारहवीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाती है। इसमें छात्रावास, खानपान, वर्दी, पाठ्य, पुस्तकें लेखन सामग्री, चिकित्सा सुविधा और खेल सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पंजीकरण और अन्य जानकारी के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय दूरभाष नंबर 01786-222232, 7988461117 और 9810774643 पर किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed