फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Action will be taken against those who do not deposit the outstanding amount of house tax in Jubbal

Rampur Bushahar News: जुब्बल में गृहकर की बकाया राशि जमा न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Thu, 27 Feb 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत जुब्बल की आय का मुख्य साधन है गृहकर
विज्ञापन

12.33 लाख रुपये गृहकर नगर पंचायत ने लोगों से वसूलना है



संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। समय पर गृहकर का भुगतान न करने वालों के खिलाफ नगर पंचायत जुब्बल सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में हैं। नगर पंचायत ने 12.33 लाख रुपये की राशि गृहकर के रूप में लोगों से वसूलने हैं। समय पर गृहकर न मिलने से नगर पंचायत को दिक्कतें पेश आ रही हैं। नगर पंचायत जुब्बल क्षेत्र में करीब 310 घर है, जिनसे प्रति वर्ष नगर पंचायत गृहकर वसूलता है। मकान की यूनिट एरिया वैल्यू के हिसाब से गृहकर नगर पंचायत लेती है। गृहकर से सालाना 7.42 लाख रुपये की कमाई नगर पंचायत को होती है। बकाया राशि जमा न करने वालों को नगर पंचायत ने दो बार नोटिस दिए हैं। इसके बावजूद कुछ लोगों ने गृहकर की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है। अब नगर पंचायत कानूनी कार्रवाई करने से पहले लोगों को एक ओर अवसर देगी। गृहकर की बकाया राशि का भुगतान न करने वालों को मार्च माह में एक ओर नोटिस ऑनलाइन दिया जाएग। साथ ही उनसे राशि का भुगतान करने का आग्रह भी किया जाएगा। उसके बाद भी कोई बकाया राशि का भुगतान नहीं करता है, तो नगर पंचायत कानूनी कार्रवाई करेगी।


कुछ लोग बकाया गृहकर की राशि को जमा नहीं कर रहे हैं। मार्च माह में नोटिस जारी कर एक बार फिर से बकाया गृहकर राशि को जमा करने का आग्रह किया जाएगा। कोई जमा नहीं करता है तो फिर मजबूरन ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - पियूष चौहान, सचिव, नगर पंचायत जुब्बल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed