{"_id":"6aae73580ee964688b0cf9c3","slug":"action-will-be-taken-against-those-setting-up-illegal-shops-along-nh-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-170145-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एनएच-पांच के किनारे अवैध दुकानें लगाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एनएच-पांच के किनारे अवैध दुकानें लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
नगर परिषद की बैठक में चर्चा करते नगर परिषद अधिकारी, नप अध्यक्ष और पार्षद। संवाद
. सड़क के किनारे दुकान लगाने की अनुमति देने वाले मकान मालिकों को जारी होंगे नोटिस
. व्यावसायिक संपत्तियों पर कर की दर आवासीय भवनों की तुलना में होगी अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर ने शहर में एनएच-पांच के किनारे बढ़ते अतिक्रमण पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी की है। शनिवार को अध्यक्ष करण शर्मा की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में एनएच के किनारे अवैध दुकानें लगाने वाले सब्जी विक्रेताओं और रेहड़ी-फड़ी संचालकों पर कड़ी कार्रवाई का फैसला लिया। परिषद ऐसे किरायेदारों के मकान मालिकों को भी नोटिस जारी करेगी, जिन्होंने एनएच और शहर में सड़क के किनारे दुकानें लगाने की अनुमति दी है। खासकर, चौधरी अड्डे के पास एनएच-पांच के किनारे दुकानों से बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता व्यक्त की गई। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है और राहगीरों को भी परेशानी हो रही है। नगर परिषद संबंधित मकान मालिकों को अपने किरायेदारों को सड़क के किनारे दुकानें लगाने से रोकने के निर्देश देगी। नियमों की अनदेखी जारी रहने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रामपुर बाजार में भी निर्धारित स्थान और तय लाइन से बाहर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। परिषद पहले संबंधित दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को व्यवस्था का पालन करने के निर्देश देगी। इसके बावजूद अतिक्रमण जारी रहने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। बैठक में विकास कार्यों को लेकर भी मंथन किया गया। बैठक में हाउस टैक्स का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पार्षदों को आवासीय और व्यावसायिक भवनों के लिए निर्धारित कर दरों की जानकारी दी गई। बताया गया कि व्यावसायिक संपत्तियों पर कर की दर आवासीय भवनों की तुलना में थोड़ी अधिक हो सकती है। अध्यक्ष करण शर्मा ने पार्षदों से अपने-अपने वार्डों में लोगों को हाउस टैक्स के नियमों और निर्धारित दरों के बारे में जागरूक करने की अपील की। बैठक में स्वच्छता ही सेवा अभियान और वार्ड नंबर -चार में एसजेवीएन की भूमि पर खुले परिसर के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नगर परिषद ने सरकार से नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी का रिक्त पद शीघ्र भरने की मांग की। यह भी मांग की गई कि पद भरे जाने तक किसी अन्य को कार्यभार सौंपा जाए। बैठक में सहायक अभियंता अमित गौतम, उपाध्यक्ष रोहित नेगी और पार्षद विशेषर लाल सहित अन्य पार्षद व अधिकारी उपस्थित रहे।