फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   three died in car accident at rampur shimla

खड्ड में गिरी कार, महिला समेत तीन लोगों की मौत

Sat, 02 May 2020 09:12 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर बुशहर Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
three died in car accident at rampur shimla
खड्डा में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के पांडाधार मार्ग में अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 200 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। वहीं, घायल को खनेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार देने के बाद घायल को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार नंबर एचपी35-6088 में तीन लोग ननखड़ी से निरथ की ओर जा रहे थे। अचानक पांडाधार के पास कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में तारा चंद आयु 58 पुत्र श्यामा राम गांव जेजेड उपतहसील नित्थर जिला कुल्लू और सीमा देवी आयु 31 पत्नी दीवान चंद गांव जेजेड उपतहसील नित्थर जिला कुल्लू की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक हरजीत पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव जेजेड उपतहसील नित्थर जिला कुल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


खनेरी अस्पताल में इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे आईजीएमसी रेफर कर दिया। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि निरथ ननखड़ी सड़क पर पंाडाधार के पास कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed