फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   accident

ज्यूरी के समीप गहरी खाई में गिरी जीप, 2 की मौके पर मौत

Mon, 09 Mar 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। झाकड़ी थाना के तहत ज्यूरी के पास एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसों के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर शाम करीब 9:15 बजे एक जीप एचपी 26-9999 बधाल से ज्यूरी की ओर जा रही थी। जैसे ही जीप ज्यूरी के समीप पहुंची तो चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जीप में सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ज्यूरी पुलिस चौकी से प्रभारी चमन नेगी, हेडकांस्टेबल मनोज और जगदीश नेगी सहित पुलिस टीम, स्थानीय लोग और आईटीबीपी के जवान मौके पर पहुंचे। हादसे में मोती लाल नेगी (22) पुत्र ज्योति, गांव उरनी, जिला किन्नौर और खेमराज (25) पुत्र चेतराम, गांव बलग, जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से शवों को सड़क तक पहुंचाया। पीएचसी ज्यूरी में सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति किसी निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करते थे।
विज्ञापन

वहीं, हादसे की पुष्टि डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के कमांडेंट प्रमेंद्र सिंह, उप कमांडेंट रोशन प्रसाद और सहायक कमांडेंट विकास खन्ना, इंस्पेक्टर टिकम राम की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खतरनाक ढांक से नीचे खाई में उतरकर रात दो बजे तक हादसे के शिकार लोगों को ढूंढते रहे। काफी खोजने के बाद टीम ने दोनों शवों को रेस्क्यू कर करीब एक किलोमीटर खतरनाक ढांक से कड़ी मशक्कत के बाद एनएच पांच तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed