{"_id":"692ec8be9a472c0c0f0e866e","slug":"abvp-protests-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-149241-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: एबीवीपी ने निकाली सरकार की शव यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: एबीवीपी ने निकाली सरकार की शव यात्रा
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत : एबी
. बेरोजगारी, बढ़ते नशे और शिक्षा विरोधी नीतियों पर जताया रोष
.चेताया-जल्द मांगें पूरी नहीं की तो उग्र होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
एबीवीपी रामपुर इकाई ने बेरोजगारी, बढ़ते नशे और शिक्षा विरोधी नीतियों सहित कई मुद्दों को लेकर रामपुर के महाविद्यालय परिसर से लेकर एनएच-पांच तक शव यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने रोष जताया और शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई। जिला संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि शव यात्रा प्रदर्शन का उद्देश्य प्रदेश सरकार को शीघ्र प्रभावी और ठोस कदम उठाने के लिए मजबूर करना था। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है और पांच लाख नौकरियों के झूठे दावों से जनता में निराशा है। उन्होंने सरकार से स्थायी रोजगार प्रदान करने की मांग उठाई। साथ ही छात्र संघ चुनावों को बहाल करने की मांग उठाई है, ताकि विद्यार्थियों की समस्याओं को सही तरीके से उठाया जा सके। इसके अलावा सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने, कृषि विश्वविद्यालय की 112 हेक्टेयर भूमि को वापस प्रदेश सरकार को हस्तांतरित करने और अवैध कब्जे को रोकने की मांग उठाई है। साथ ही कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर, तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर और नौणी विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति की मांग की है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला परिसर में भवन निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से पर्यावरण और वन मंत्रालय में लंबित 30 करोड़ रुपये की राशि तत्काल जमा करवाने की मांग भी उठाई। इसके साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग उठाई। विद्यार्थी परिषद ने रामपुर पुराने बस अड्डा से महाविद्यालय परिसर तक पैदल पथ बनाने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने चेताया है कि यदि प्रदेश सरकार इन मांगों को जल्द पूरा नहीं करती है, तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।