फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   ABVP protested against the fee hike

Rampur Bushahar News: फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी ने किया प्रदर्शन

Thu, 20 Aug 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
ABVP protested against the fee hike
रामपुर में फीस वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन करते एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
छात्र हितों की मांगों को लेकर एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

. सरकार और विश्वविद्यालय के खिलाफ की नारेबाजी
. चेताया, जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो करेंगे चक्का जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने रामपुर चौधरी अड्डे पर छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। लंबित मांगें पूरी न होने पर इकाई ने सरकार और विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी की। परिषद ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से की गई फीस वृद्धि पर रोष जताया। साथ ही छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की मांग की और रामपुर बस अड्डा से रामपुर महाविद्यालय तक फुटपाथ निर्माण की मांग उठाई। विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक रवि वर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से इस शैक्षणिक सत्र में फीस में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि का सीधा असर सामान्य एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले विद्यार्थियों पर पड़ रहा है। परिषद विश्वविद्यालय प्रशासन से इस फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि छात्र संघ चुनाव की बहाली भी विद्यार्थियों की प्रमुख मांग है। वर्ष 2013 में छात्र संघ चुनाव बंद किए जाने से विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हुए हैं। विद्यार्थी परिषद लंबे समय से छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग उठा रही है, लेकिन सरकार अनदेखा कर रही है। रवि वर्मा ने कहा कि रामपुर बस अड्डे से रामपुर महाविद्यालय तक फुटपाथ निर्माण की मांग को लेकर विद्यार्थी परिषद तीन वर्षों से लगातार संघर्ष कर रही है। इस संबंध में प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को कई बार ज्ञापन सौंपे गए और धरना-प्रदर्शन भी किए गए लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी पैदल आवागमन करते हैं, इसलिए फुटपाथ का निर्माण विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि फीस वृद्धि तत्काल वापस ली जाए, छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाएं और रामपुर महाविद्यालय तक फुटपाथ निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विद्यार्थी परिषद की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया, तो परिषद आंदोलन को और तेज करेगी। आवश्यकता पड़ने पर रामपुर में चक्का जाम भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article