{"_id":"67a74634d5aefae0660d0eec","slug":"abvp-launched-signature-campaign-regarding-students-demands-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-129508-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्रों की मांगों को लेकर एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्रों की मांगों को लेकर एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में एबीवीपी ने चलाया हस्ताक्षर अभियान। संवाद
छात्र संघ चुनाव बहाली, शैक्षणिक भर्तियां करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति को धरातल पर उतारने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रामपुर महाविद्यालय इकाई ने छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर कॉलेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। शनिवार को कॉलेज परिसर में आयोजित अभियान में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थी परिषद इकाई अध्यक्ष आयुष ने कहा कि इकाई विभिन्न मांगों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चला रही है। इकाई ने सरकार से छात्र संघ चुनाव बहाली, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक भर्तियां शीघ्र करने की मांग उठाई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय व राज्य विश्वविद्यालय के साथ राजनीति करना बंद करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारने और अतिथि शिक्षक भर्ती का फैसला वापस लेने की मांग उठाई। इसके अलावा कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में स्थायी कुलपति की नियुक्ति शीघ्र करने की मांग की गई। इकाई ने कहा कि सरकार शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी करना बंद करें। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालय में शोधार्थियों की शोध छात्रवृत्ति प्रदान करने, प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रदेश के सभी महाविद्यालय के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की मांग उठाई है। - संवाद