{"_id":"6aa69153c90bfb4c040098a5","slug":"landslide-on-chaupal-paonta-road-traffic-halted-for-three-hours-major-accident-averted-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-169607-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल-पांवटा मार्ग पर भूस्खलन, तीन घंटे ठप रहा यातायात, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल-पांवटा मार्ग पर भूस्खलन, तीन घंटे ठप रहा यातायात, बड़ा हादसा टला
विज्ञापन
नकोड़ा पुल के पास चट्टानें गिरने से बंद पड़ा चौपाल-पांवटा मार्ग। संवाद
पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानों के साथ भारी मलबा सड़क पर आ गिरा
गनीमत रही कि भूस्खलन के समय मौके से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था
चौपाल-पांवटा मार्ग पर भूस्खलन, तीन घंटे ठप रहा यातायात, बड़ा हादसा टला
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
चौपाल-नेरवा-पांवटा साहिब मुख्य मार्ग पर रविवार सुबह नकोड़ा पुल के पास अचानक भूस्खलन हो गया। इस घटना के कारण यातायात करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानों के साथ भारी मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे सड़क दोनों ओर से बंद हो गई। गनीमत रही कि भूस्खलन के समय मौके से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था। इस प्रकार एक बड़ा हादसा टल गया। रविवार सुबह करीब नौ बजे नकोड़ा पुल के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने लगीं। कुछ ही देर में सड़क का काफी हिस्सा मलबे से ढक गया। सड़क के बंद होने की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने सड़क को बहाल करने का काम शुरू कर दिया। विभाग ने दोनों ओर से जेसीबी मशीनें लगाकर मलबे को हटाने का काम आरंभ किया। लोक निर्माण विभाग की टीम ने तेजी से काम किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद छोटे वाहनों के लिए सड़क को बहाल कर दिया। बड़े वाहनों की आवाजाही सुचारु करने में लगभग एक घंटा और लग गया। कुल तीन घंटे बाद मार्ग पर यातायात पूरी तरह सामान्य हो सका। सड़क के बंद रहने के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। अधिशासी अभियंता शक्ति सिंह नेगी और उनकी टीम की तत्परता से मार्ग जल्द बहाल हुआ।