फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Goat trapped in ditch for four days rescued successfully in Badhal

Rampur Bushahar News: बधाल में चार दिन से 40 फीट गहरी खाई में फंसी बकरी का सफल रेस्क्यू

Sun, 13 Sep 2026 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Goat trapped in ditch for four days rescued successfully in Badhal
बधाल में खाई में फंसी बकरी का सफल रेस्क्यू के बाद मालिक को सौंपते गृह रक्षा रामपुर के जवान। स्र
. गृह रक्षा रामपुर के जवानों ने जान की परवाह किए बिना कड़ी मशक्कत कर सकुशल निकाली बकरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर।
बधाल में करीब 40 फीट गहरी खाई में चार दिनों से फंसी बकरी का गृह रक्षा रामपुर के जवानों ने सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। सूचना मिलने पर रामपुर से गृहरक्षकों का दल बधाल पहुंचा। फायर स्टेशन रामपुर से अग्रसर प्रशामक घनश्याम, प्रशामक रोशन लाल और चालक चेतराम मेहता ने मौके का जायजा लेकर बकरी को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 40 से 50 फीट गहरी अंधेरी, तंग खाई की गहराई और दुर्गम स्थिति के कारण बकरी को बाहर निकालना जवानों के लिए चुनौतीपूर्ण था। इसके बावजूद गृह रक्षा के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कड़ी मेहनत और साहस का परिचय दिया। काफी मशक्कत के बाद जवान खाई में फंसी बकरी तक पहुंचे और सुरक्षित तरीके से उसे बाहर निकालने में सफलता हासिल की। चार दिनों से खाई में फंसी होने के कारण बकरी की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही थी। रेस्क्यू के बाद बकरी को सुरक्षित उसके मालिक के सुपुर्द कर दिया गया। गृह रक्षा रामपुर के जवानों की तत्परता, साहस और मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की। लोगों ने कहा कि जवानों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बेजुबान जीव की जान बचाने के लिए जिस तरह जोखिम उठाया, वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed