फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   After the bridge was damaged, women prepared an alternative route

Rampur Bushahar News: पुल टूटा तो महिलाओं ने निकाला राहत का रास्ता

Sun, 13 Sep 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
After the bridge was damaged, women prepared an alternative route
कूट खड्ड के बाढ़ से पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक रास्ता तैयार करती महिलाएं। स्रोत : जाग
सुरु में पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद महिलाओं ने तैयार किया वैकल्पिक रास्ता
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद हासिल की सफलता, एकजुटता का दिया संदेश
पुल टूटा तो महिलाओं ने निकाला राहत का रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की दुर्गम पंचायत कूट के सुरु गांव में कूट खड्ड का जलस्तर बढ़ने के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। क्षेत्रवासियों को पिछले कई दिनों से आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्या को देखते हुए कूट पंचायत की महिलाओं ने चार-पांच दिनों से लगातार वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने के प्रयास किए। पंचायत और क्षेत्रवासियों की मेहनत व एकजुटता से खड्ड को पार करने के लिए वैकल्पिक रास्ता तैयार कर लिया गया है। फिलहाल लोगों को आवागमन में राहत मिली है। हालांकि, यह वैकल्पिक मार्ग स्थायी व्यवस्था नहीं है। कूट पंचायत प्रधान सुषमा नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पुल के स्थायी निर्माण के लिए जल्द से जल्द बजट का प्रावधान किया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और स्थायी आवागमन की सुविधा मिल सके। सुषमा नेगी ने कहा कि मुश्किल समय में क्षेत्रवासियों की एकजुटता ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने इस दौरान सहयोग देने वाले सभी क्षेत्रवासियों और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से मदद करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आभार जताया।

कूट खड्ड के बाढ़ से पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक रास्ता तैयार करती महिलाएं। स्रोत : जाग

कूट खड्ड के बाढ़ से पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद वैकल्पिक रास्ता तैयार करती महिलाएं। स्रोत : जाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article