फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   aani coollege ground work started

अधर में कॉलेज के खेल मैदान का कार्य शुरू

Sun, 26 Sep 2021 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
aani coollege ground work started
अधर में लटके आनी कॉलेज के खेल मैदान का कार्य शुरू - फोटो : RAMPUR-HP
हरिकृष्ण शर्मा
विज्ञापन

आनी(कुल्लू)। आनी कॉलेज में खेल मैदान के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के युवाओं सहित खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। अमर उजाला ने यहां खेल मैदान के अभाव की खबर का प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद लोनिवि ने दोबारा कार्य शुरू करने के साथ ही युद्धस्तर पर निर्माण कार्य आगे बढ़ाया है।
गौर हो कि आनी कॉलेज को अस्तित्व में आए डेढ़ दशक बीतने के बावजूद यहां छात्रों के लिए खेल मैदान तक नहीं बन पाया है। हालांकि कॉलेज के कई छात्र खेल स्पर्धाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा चुके हैं, जबकि अंतरराजीय प्रतियोगिताएं भी आनी कॉलेज में आयोजित की जा चुकी हैं। बावजूद इसके कॉलेज में खिलाड़ियों के लिए अभी तक खेल मैदान तक नहीं बन पाया है। आनी कॉलेज में खेल मैदान के अभाव की समस्या बार-बार उठाने के बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं गया। कॉलेज में कई वर्ष पूर्व खेल मैदान का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन अव्यवस्थाओं के चलते यह कार्य अधर में लटका रहा।
विज्ञापन

अमर उजाला ने आनी कॉलेज की इस ज्वलंत समस्या को प्रमुखता से उजागर किया था। वहीं कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को भी उजागर किया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने वर्षों से आनी कॉलेज में रुके खेल मैदान के कार्य को शुरू कर दिया है और इसमें तेजी भी लाई है। खेल मैदान का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इससे आनी कॉलेज के सैकड़ों छात्रों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनी कॉलेज एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष पवन ने खेल मैदान का कार्य शुरू करने के लिए लोक निर्माण विभाग और अमर उजाला का आभार प्रकट किया है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से मांग की कि कॉलेज में चल रहे विभिन्न विषयों के रिक्त पदों को समय रहते भरा जाए। उन्होंने चेताया उनकी मांग पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed