फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सेब की फसल पर तूफान का कहर

सेब की फसल पर तूफान का कहर

Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 07 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी में दोपहर बाद आए तेज तूफान से कई क्षेत्रों में सेब की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। वीरवार को दोपहर बाद आया यह तूफान क्षेत्र में बागवानों पर कहर बन कर टूटा। हालांकि, अभी तक नुकसान का पता नहीं लगा पाया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आनी, जाबन, तलूना आदि पंचायतों के धार, कष्टा, थबोली, बारवी, काहुवी, लढोग, रूना, शाई, लामीसेरी, चौकी, अर्था, दशौग आदि कई गांवों में तूफान से सेब की फसल को भारी क्षति पहुंची। इससे पहले ओलावृष्टि से सेब की फसल को नुकसान पहुंचा था। लेकिन, रही सही फसल को तूफान ने नष्ट कर दिया। बागवानों संतोष ठाकुर, रोशन लाल, सुभाष ठाकुर, निहाल चंद, मेला राम शर्मा, एलआर अग्रवाल, शेष राम, भगवान दास, रत्न चंद, तुला राम आदि बागवानों का कहना है कि तूफान से उनकी फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा क्षेत्र में कई कच्चे घरों की छतों को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed