फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   नूर अहमद चौहान जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

नूर अहमद चौहान जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त

Tue, 09 Oct 2018 09:44 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
नूर अहमद चौहान बने अध्यक्ष
विज्ञापन

अल्पसंख्यक विभाग की मिली जिम्मेवारी
सार चंद मतराट को मिला उपाध्यक्ष का पद
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। नूर अहमद चौहान को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण से अल्पसंख्यक विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रोहड़ू से कांग्रेस में तीन अन्य पदाधिकारियों की नियुक्तियां की गई हैं। नियुक्ति की अधिसूचना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से की गई है।

जिला शिमला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण में सार चंद मतराट को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा रोहड़ू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में देवराज सैनसेठ उर्फ बिट्टू को उपाध्यक्ष, रामेश्वर कंवर उर्फ गुड्डू को महासचिव बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से रोहडू विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले इन चारों नेताओं की इन पदों पर ताजपोशी हुई है। आगामी लोकसभा चुनाव से पहले इन नियुक्तियों को अहम माना जा रहा है। इससे पहले भी सभी मंडल में अलग-अलग पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed