फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   चौपाल में गृहणी सुविधा योजना के तहत विधायक ने बांटे गैस क्नैक्शन

चौपाल में गृहणी सुविधा योजना के तहत विधायक ने बांटे गैस क्नैक्शन

Thu, 25 Oct 2018 10:28 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
240 गृहणियों को बांटे गए
विज्ञापन

मुफ्त रसोई गैस कनेक्शन
नेरवा। हिमाचल गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत मुफ्त गैस कनेक्शन वितरण के दूसरे चरण में चौपाल की विभिन्न ग्राम पंचायतों की 240 गृहणियों को योजना का लाभ दिया गया। इस योजना के तहत चौपाल के विधायक बलवीर वर्मा ने गैस कनेक्शन वितरित किए।

खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक चौपाल मुनीश राणा ने बताया कि पहले चरण में 160 गृहणियों को इस योजना के तहत गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। चौपाल की 54 में से 42 पंचायतों में इस योजना के लिए पात्र गृहणियों को चुना गया। इस वित्त वर्ष में चार सौ गृहणियों को गैस कनेक्शन वितरित करने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। उपमंडल की शेष बची हुई 12 ग्राम पंचायतों से पात्र गृहणियों की सूची मंगवाई गई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इस कार्यक्रम में विधायक बलवीर वर्मा ने महिलाओं को संबोधित किया। गैस एजेंसी चौपाल के इंचार्ज वीरेंद्र शर्मा ने मौजूद गृहणियों को गैस ईंधन का इस्तेमाल करते समय कुछ आवश्यक सावधानियां बरतने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर को कभी भी जमीन पर न रखें, इसे किसी स्टैंड पर ही रखें, गैस चूल्हे पर कार्य पूरा हो जाने के बाद गैस के रेगुलेटर को बंद कर दें। रसोईघर में गैस की बदबू आ रही हो तो बिजली के स्विचों को ऑन ऑफ न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed