{"_id":"5b76fa0042c7924646254008","slug":"81534523904-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 को खुलेगा पंचायत समिति ननखड़ी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 को खुलेगा पंचायत समिति ननखड़ी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का पिटारा
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कल खुलेगा पंस ननखड़ी के
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का पिटारा
एसडीएम रामपुर की अध्यक्षता में 3 बजे शुरू होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। विवादों में रहे पंचायत समिति ननखड़ी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनावों की मतगणना 18 अगस्त को उपमंडल अधिकारी कार्यालय रामपुर में होगी। प्रदेश उच्च न्यायालय से फैसला आने के बाद ननखड़ी पंस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि पंचायत समिति ननखड़ी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए पूर्व में चुनाव आयोजित किए गए थे। इसके बाद पंस सदस्य ने प्रदेश उच्च न्यायालय में इन चुनावों को लेकर याचिका दायर कर आपत्ति जताई थी। इसके बाद से यह मामला हाईकोर्ट में चल रहा था और पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नतीजे नहीं निकल पाए थे। अब कोर्ट ने इस विवादित मामले का फैसला सुनाया है और आगामी 18 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजे पंस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतगणना की जाएगी। गौर हो कि पंचायत समिति ननखड़ी के 15 सदस्यों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए अपने मत बैलेट पेपर के माध्यम से दिए हैं। 18 अगस्त को एसडीएम कार्यालय रामपुर में मत पेटियों की सील खुलेगी और एसडीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी मतगणना करेगी और मतदान का परिणाम घोषित करेगी। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद ननखड़ी पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों में फेरबदल करने के लिए यह मतदान करवाए गए थे, लेकिन विवाद होने के चलते इन पदों के परिणामों पर रोक लगा दी गई थी और मामला कोर्ट के अधीन चल रहा था।