फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तापमान में गिरावट सेब के लिए ठीक नहीं

तापमान में गिरावट सेब के लिए ठीक नहीं

Wed, 11 Apr 2018 07:18 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 07:18 PM IST
विज्ञापन
तापमान में गिरावट सेब के लिए ठीक नहीं
ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहडू।
ओलावृष्टि और भारी बारिश ने सेब के बगीचों में कहर ढा दिया है। क्षेत्र में दो दिन के दौरान पहले ओलावृष्टि हुई और उसके बाद लगातार 12 घंटे तक मूसलाधार बारिश ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। इससे सेब के बगीचों में फूल और पत्ते झड़ गए हैं। बारिश से सेब के बगीचों में खिले फूलों को अधिक नुकसान हो गया है। इससे पहले चिड़गांव, कोटखाई सहित कई गांव में ओलावृष्टि ने दो बार तबाही मचाई है।

अब मौसम खुलने के बाद तापमान में आई कमी भी सेब की फसल के लिए नुकसान दायक मानी जा रही है। बागवानी विशेषज्ञ की मानें तो अधिक बारिश के कारण बगीचों में फूल खिलने के बाद प्रागण की प्रक्रिया रुक जाती है। खराब मौसम में मधुमक्खियां फूलों तक नहीं पहुंचती हैं। सेब के बगीचों में फूल खिलने के बाद आठ से 12 घंटे के बीच मौसम का साफ रहना जरूरी होता है। अच्छी पैदावार के लिए तापमान भी 14 से 25 डिग्री के बीच उचित माना जाता है। लेकिन मंगलवार से बारिश के बाद तापमान छह डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि आजकल पूरे क्षेत्र में मध्यम ऊंचाई तक के बगीचों में पूरा फूल निकला हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र रोहड़ू के प्रभारी एवं बागवानी विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र कायथ का कहना है कि खराब मौसम से पहले जिस बगीचे में फूल निकलने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां पर फसल के प्रभावित होने की संभावना कम रहेगी। लेकिन जहां पर आजकल पूरा फूल खिल रहा है, वहां पर बारिश के बाद प्रागण धुल जाते हैं। अधिक ठंड में मधुमक्खियां प्रागण नहीं कर पाती। इसलिए बडे़ भाग में जहां पर पूरे फूल खिल चुके, वहां फसल के प्रभावित होने की पूरी संभावना रहेगी। मौसम के कारण फसल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed