{"_id":"636fe09a16c8747c64091c10","slug":"78-14-percent-voting-in-jubbal-kotkhai-rampur-hp-news-sml4276388193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुब्बल-कोटखाई में 78.14 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुब्बल-कोटखाई में 78.14 फीसदी मतदान
विज्ञापन
जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ पर मतदान के लिए खडे लोग
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। जिला शिमला के जुब्बल कोटखाई में सबसे अधिक 78.14 फीसदी मतदान हुआ है जबकि ठियोग में 74.92 फीसदी रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा चौपाल में 74.10 प्रतिशत और रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र में 72.00 मतदान हुआ है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए गजब का उत्साह देखा गया।
सर्दियों का मौसम होने के बावजूद लोग सुबह से ही पोलिंग बूथों पर पहुंचना शुरू हो गए थे तो वहीं कई बुजुर्गों ने पैदल चलकर पोलिंग बूथों में पहुंचकर मताधिकार का इस्तेमाल किया। अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुबह 11:00 बजे के बाद कतार लगना शुरू हो गईं थी। रोहडू़, जुब्बल-कोटखाई और चौपाल के तीनों विधानसभा क्षेत्र में 398 पोलिंग बूथ पर मतदान हुआ है।
पंडार पोलिंग में भी दिखा उत्साह
रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल डोडरा क्वार के पंडार बूथ सबसे ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित है। रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 73,087 है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 71,625 है। चौपाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 146 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 78,586 है।
विज्ञापन
2017 में जुब्बल-कोटखाई में 80.13 फीसदी रहा था मतदान
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो जुब्बल-कोटखाई में 80.13 फीसदी मतदान हुआ था। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 67,289 मतदाताओं में 54,706 ने वोट डाले थे। चौपाल विस क्षेत्र में पिछली बार 74.88 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गसा था। उस समय कुल 73,147 मतदाताओं में 55,900 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। रोहडू़ विधानसभा क्षेत्र में पहले के विधानसभा चुनाव में 71.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। यहां पर 69,155 मतदाताओं में 50,224 ने वोट डाले थे।