{"_id":"5bc4c485bdec226939027867","slug":"71539622021-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरएस का कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआरएस का कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण किन्नौर एवं हिप्पा द्वारा घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद ने किया। कार्यशाला में विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस और आईटीबीपी के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यशाला में आईआरएस की विशेषताओं और सिद्धांत, संगठन और स्टाफ, घटना संसाधन प्रबंधन, आपदा से निपटने के लिए संगठन, घटना एवं योजना के बारे विस्तृत रूप से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि घटना प्रतिक्रिया प्रणाली आपदा से निपटने के लिए एक बेहतरीन प्रणाली है, जिसे अपनाकर किसी भी तरह की आपदा से समय राहत व बचाव का कार्य व्यवस्थित तरीके से किया जा सकता है। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे घटना और आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने के हर संभव प्रयास करें। उपायुक्त ने कहा कि किन्नौर प्राकृतिक आपदाओं के मामले में बेहद संवेदनशील है। प्राकृतिक आपदाओं जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए पहले से तैयारी रखना आवश्यक है।
सेवानिवृत्त कर्नल सपीन्नाकर ने इस प्रणाली के सफल प्रयोग को लेकर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी।