{"_id":"5bba33be867a5568731d9d59","slug":"71538929598-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़छम-छितकुल पर नियमों को ताक पर रखकर हो रही खुदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़छम-छितकुल पर नियमों को ताक पर रखकर हो रही खुदाई
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़छम-छितकुल सड़क पर नियमों
को ताक पर रखकर हो रही खुदाई
टेलीकॉम लाइन बिछाने के काम के कारण घंटों लग रहा जाम
नियम दरकिनार कर सड़क पर लगाया जा रहा मलबे का ढेर
अमर उजाला ब्यूरो
सांगला (किन्नौर)। पर्यटन स्थल सांगला वैली की कड़छम-छितकुल सड़क की हालत इन दिनों दयनीय बनी हुई है। 42 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर इन दिनों टेलीकॉम कंपनियों की लाइनों को बिछाने का कार्य चल रहा है, जिस कारण सड़क के दोनों और बने गड्ढे हादसों को न्योता दे रहे हैं। लोनिवि की ओर से हाल ही में सड़क को पक्का किया गया था, लेकिन निजी कंपनियां धड़ल्ले से गड्ढे खोदकर सड़क पर हुई मेटलिंग को तोड़ रही हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन और लोनिवि उक्त कंपनी पर कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रहा है।
निजी कंपनियों की ओर से नियमों को ताक पर रखकर सड़क किनारे खुदाई कर मिट्टी और बडे़-बडे़ पत्थरों को कार्य समाप्त होने के बाद भी सड़क किनारे रखा जा रहा है। यही नहीं लाइनें बिछाने के लिए बेखौफ होकर सड़क पर हुई मैटलिंग को भी तोड़ा जा रहा है। ऐसे में मार्ग काफी संकीर्ण हो गया है और दुर्घटना का भी बराबर अंदेशा बना रहता है। निजी कंपनियों की ओर से मलबे को सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से रखा जा रहा है। इस कारण पर्यटकों को घंटों जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। मार्ग की हालत खस्ता होने से कई वाहनों के चेंबर और बंपर भी टूट चुके हैं। युवा संगठन सांगला के अध्यक्ष यादव शक्ति नेगी, उपाध्यक्ष गौरव भंडारी, उपेंद्र नेगी, शिव कुमार नेगी, हितेष नेगी, रवि कुमार नेगी, संजोत नेगी, रजत नेगी, मनीष नेगी, राजदीप भंडारी, आदित्य चैथा, नितिन रेपाल्टो, रितेश नेगी, विपिन भंडारी, प्रभात, दिगंबर सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से निजी कंपनी की ओर से खुदाई कर काम पूरा होने के बाद मिट्टी को बराबर लेबल करने की मांग की है, ताकि जाम और हादसे जैसी स्थिति न बने। उन्होंने चेताया कि यदि सात दिन के भीतर मांगों को लेकर कोई गौर नहीं किया गया तो वे सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगे। उधर, रिलायंस टू जियो के क्षेत्रीय प्रबंधक जितेंद्र सिंह परमार ने बताया कि नियमों का पालन कर कार्य किया जा रहा है।
नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
लोक निर्माण विभाग भावानगर के एक्सईएन आरएल चौहान ने कहा कि नियम दरकिनार करने पर कंपनी को नहीं बख्शा जाएगा। निजी कंपनी को सख्त निर्देश दिए जाएंगे कि वे खुदाई से निकले मलबे को सही तरीके से ठिकाने लगाए, ताकि आवाजाही करने में कोई परेशानी न हो।