{"_id":"5ba11ce1867a555b081a99fc","slug":"71537285345-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर जिले में एक्टिव टीबी केस फाईडिंग अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर जिले में एक्टिव टीबी केस फाईडिंग अभियान शुरू
Updated Tue, 18 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीबी मरीज को उपचार के लिए हर महीने मिलेंगे 500 रुपये
किन्नौर जिले में एक्टिव टीबी केस फाइडिंग अभियान शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला किन्नौर की ओर से जिले में क्षय रोग उन्मूलन के लिए एक्टिव टीबी केस फाइडिंग अन्वेषण अभियान 16 से 30 सितंबर तक चलाया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. पद्म सिह नेगी ने बताया कि जिले मे क्षय रोग के उन्मूलन के लिए तीनों खंडों के चयनित स्वास्थ्य संस्थानों के तहत आने वाले गांवों में कैंप लगाकर इस अभियान के तहत निशुल्क क्षयरोग की जांच की जाएगी।
स्वास्थ्य कर्मी चिह्नित गांव में घर घर जाकर बलगम के सैंपल जांच के लिए एकत्रित करेंगे । डॉ. नेगी ने बताया कि प्रत्येक टीबी के मरीज को उपचार के दौरान निक्षय पोषण योजना के तहत सरकार की ओर से हर महीने 500 रुपये इलाज पूरा होने तक दिए जाएंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए प्रत्येक टीबी मरीज अपना खाता संख्या और आधार कार्ड संख्या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र मे जमा करवाएं । जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. सुधीर सिंह नेगी ने बताया कि कल्पा खंड के युवारिगी में मंगलवार को जांच की गई, जबकि कोठी में 19 से बीस को ,बारंग में 21 से 22 को, पांगी मे 23 से 24 को, रक्षम में 25 से 26 को, सापनी में 27 और 28 सितंबर को, दाखो में 29 से तीस को जांच की जाएगी । पूह खंड के आसरंग और लिप्पा में जांच किया गया । लिप्पा मे 18 सिंतबर को, लाबरंग में 20से 21 को, कानम में 22 से तेईस को लिओ में चौबीस से 25 को ,चागों मे 26 से 27 को, शलखर में 28 से 29 को और सुमरा मे तास को जांच होगी । निगुलसरी मे 19 से 20 को, धर्मालिंग चगांव में 22 को ,यारशंग चगांव में 23 से 24 को, यांगपा मे 25 से 26 को हुरी में 27 से 28 को व बेई में 29 से 30 सितंबर को गांव में जांच करेंगे । इन गांवों में स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर टीबी मरीज की खोज करेंगे और मरीज को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए प्रोत्साहित करेंगे ।