{"_id":"5b37821b4f1c1bb26e8babd8","slug":"71530364443-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में मनाली, खो-खो में खरगा जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में मनाली, खो-खो में खरगा जीता
Updated Sat, 30 Jun 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
निरमंड (कुल्लू)। जिला स्तरीय छात्र वर्ग अंडर-19 की खेलकूद प्रतियोगिता राजमाता शांति देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड में शनिवार से शुरू हो गई है। इस मौके पर आनी के विधायक किशोरी लाल सागर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। प्रतियोगिता में जिला कुल्लू के पांच जोन से आए 400 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी ली।
प्रतियोगिता के पहले दिन कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, योग के मुकाबले हो रहे हैं। वॉलीबाल प्रतियोगिता में डीएवी मनाली और सीनियर सेकेंडरी स्कूल खून्न के मध्य मैच खेला गया। वॉलीबाल में मनाली ने जीत हासिल कर दूसरे दौरे प्रवेश किया। खो-खो मैच सैंज और खरगा के बीच खेला गया, जिसमें खरगा ने अगले दौर में अपनी जगह बनाई। मुख्यातिथि ने स्कूल के खेल मैदान के लिए पांच लाख रुपये और स्टेडियम तक सड़क को पक्का करने लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने आयोजक को ऐच्छिक निधि से 20 हजार की नकद राशि दी। कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार कई योजनाएं चला रही हैं। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश भार्गव, सोहन बंसल, अशोक ठाकुर, विदेश निगम, सुभाष शर्मा, तेज शर्मा, लीला चंद, सहायक जिला शारीरिक शिक्षा अधिकारी रतन भारद्वाज, सेवा राम ठाकुर, लोकेश शर्मा, चूड़ा राम, उमेश वर्मा, गंगा राम, विक्रांत शर्मा, पूर्ण चंद्रा, प्रीतम शर्मा के अलावा खिलाड़ी और अन्य लोग उपस्थित रहे।