{"_id":"5b33970d4f1c1b634d8b8c7d","slug":"71530107661-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनेवटी स्कूल में छात्र वर्ग खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनेवटी स्कूल में छात्र वर्ग खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्चपास्ट में हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रथम
रोहडू। छात्र वर्ग की खंड स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मनेवटी शुरू हो गई है। मार्चपास्ट में श्याम सिंह राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में नेरवा शिक्षा खंड के चालीस स्कूलों के करीब छह सौ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का आगाज मार्चपास्ट से किया गया। इसमें हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रथम, हिमाद्रि पब्लिक स्कूल दूसरे और राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नेरवा तीसरे स्थान पर रहा। उद्घाटन समारोह के मुख्यातिथि नेरवा स्कूल के प्रधानाचार्य केवल राम चौहान ने खिलाड़ियों को बताया कि छात्र जीवन में खेल एक अहम हिस्सा होता है। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, उप प्रधान किरण पंचायत सुख राम चौहान, वरिष्ठ नागरिक विजय जुर्टा, पूर्ण चंद शर्मा, मोहर सिंह चौहान आदि गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।