फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   किन्नौर में 255 को जल्द मिलेगी पेंशन

किन्नौर में 255 को जल्द मिलेगी पेंशन

Sat, 23 Jun 2018 09:22 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:22 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर में 255 को जल्द मिलेगी पेंशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रिकांगपिओ (किन्नौर)।
अनुसूचित जाति अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिए जिला कल्याण समिति किन्नौर की शनिवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री व अध्यक्ष जिला कल्याण समिति किन्नौर अनिल शर्मा ने की। अनिल शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार की ओर से लिए गए निर्णय, जिसमें पेंशन की आयु को 80 से 70 वर्ष किए जाने के पश्चात जिला में 255 मामले आए हैं। इनकी अक्तूबर 2018 से पेंशन लगा दी जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। प्रदेश सरकार जिला के विशेष रूप से पिछड़े तबके के व्यक्तियों के सशक्तीकरण के लिए भी प्रतिबद्ध है। दिव्यांग बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के लिए विकलांग छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत जिला में लगभग 34 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है। मंत्री ने बताया कि वर्ष 2018-19 में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों के तहत लगभग 5 करोड़ 8 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है, जिसमें जिला के पांच हजार लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। उपायुक्त गोपाल चंद ने कहा कि जिला कल्याण कार्यालय की ओर से चलाई जा रही सभी योजनाओं के लक्ष्य प्राप्त हो चुके हैं। जिला कल्याण अधिकारी सुरेंद्र टेगटा ने जिला कल्याण की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed