{"_id":"5b2e3f274f1c1b64068b7c64","slug":"71529757479-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहोरी में जनमंच कार्यक्रम एक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहोरी में जनमंच कार्यक्रम एक को
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ठियोग (रामपुर बुशहर)। लोगों की शिकायतों और अन्य समस्याओं का घरद्वार निपटारा करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहोरी में एक जुलाई को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर करेंगे।
उपमंडलाधिकारी ठियोग मोहनदत्त शर्मा ने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निपटारा करेंगे। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। तहसीलदार ठियोग एनएस वर्मा ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में राजस्व विभाग के तकसीम, इंतकाल, बसीका रजिस्ट्रेशन और निशानदेही के मामलों का निपटारा किया जाएगा। साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित उज्जवला योजना, राशन कार्ड, उद्यान कार्ड, आधार कार्ड बनवाने की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में ेउपमंडल ठियोग की मूल मतियाना, रौणी मतियाना, शड़ी, शिलारू, शरमला, कलींड, माहोरी, क्यार आदि पंचायतों के लोगों की समस्याओं को सुना जाएगा। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे कार्यक्रम में हिस्सा लें।