{"_id":"5be70801bdec2269407f0071","slug":"61541867521-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में आज से सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में आज से सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक परंपराओं और व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का आगाज रविवार से होगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत दशकों से चले आ रहे इस मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। वहीं मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पंजाबी गायिका मन्नत नूर और पार्श्व गायक यूवी दर्शकों का अपनी दिलकश आवाज से मनोरंजन करेंगे।
रविवार को पीजी कॉलेज मैदान में सुबह करीब 11 राज्यपाल आचार्य देवव्रत लवी मेले का शुभारंभ करेंगे। मेला कमेटी सचिव एवं उपमंडलाधिकारी रामपुर नरेंद्र चौहान ने बताया कि मेले के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 14 नवंबर को मेले के समापन समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बतौर मुख्यातिथि शरीक होंगे। मेला कमेटी ने बेहतर आयोजन के साथ-साथ लोगों के मनोरंजन को भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम तय किए हैं। रात्रि संध्याओं में जहां स्थानीय स्कूली बच्चे रंग जमाएंगे, वहीं हिमाचल के लोकगायक समेत बॉलीवुड और पंजाबी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
छात्र स्कूल में आयोजित होगी सांस्कृतिक संध्या
बीते वर्ष जहां प्रदेश हाईकोर्ट के आदेशों के चलते जहां छात्र स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हो पाए थे, वहीं इस वर्ष न्यायालय से मंजूरी मिलने के बाद पदम छात्र स्कूल रामपुर में सांस्कृतिक संध्या के कार्यक्रम आयोजित होंगे। बीते वर्ष कॉलेज मैदान में सजे स्टेज से दर्शकों में खासी उदासी देखी गई थी, लेकिन इस वर्ष हजारों की तादात में दर्शक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के लिए कॉलेज मैदान दुकानों से भर गया है। प्रदेश के साथ साथ बाहरी राज्यों से भी यहां व्यापारी कारोबार करने को पहुंचे हैं। दूसरी ओर ड्राईफ्रू्ट के लिए विख्यात किन्नौरी मार्केट सजना भी शुरू हो गई है।