{"_id":"5bba33ba867a55686b4c17a6","slug":"61538929594-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टापरी में आयोजित जनमंच में 55शिकायतों का किया निपटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टापरी में आयोजित जनमंच में 55शिकायतों का किया निपटारा
Updated Sun, 07 Oct 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनमंच में उठाईं 55 समस्याएं
अधिकतर का मौके पर निपटारा
टापरी में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं
कार्यक्रम में निचार उपमंडल की आठ पंचायतों के लोगों की शिकायतें सुनीं
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर(किन्नौर)। जिला किन्नौर के टापरी में जनमंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सहकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने की। जनमंच में निचार उपमंडल की आठ पंचायतों के लोगों भाग लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में जनमंच करवाने का निर्णय लिया था, जिसमें हर महीने के पहले रविवार को प्रदेश सरकार की ओर से मंत्री कार्यक्रम में शिरकत करता है। पांचवें जनमंच में लगभग 55 शिकायतों को सुना गया, इनमें से अधिकतर का मौके पर निपटारा करने के साथ संबधित विभागों को अन्य समस्याओं को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने पूर्व जनमंच गतिविधियों को ओर अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 20 दिन पहले से ही पूर्व जनमंच गतिविधियां शुरू हो जानी चाहिए।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से एलोपैथी के 67 मरीजों और आयुर्वेद विभाग की ओर से 51 मरीजों की प्राथमिक जांच की गई। राजस्व विभाग ने 68 इंतकाल मौके पर किए और 21 विभिन्न प्रमाणपत्र जारी किए गए। 80 बागवानों के कार्ड संबधित विभाग ने जारी किए गए। इसके अतिरिक्त 114 लोगों को मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए। साथ ही बेटी है अनमोल योजना के तहत 4 नवजात बेटियों को दस-दस हजार रुपये की राशि दी गई और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत पांच बच्चियों को सम्मानित किया गया। गृह निर्माण अनुदान योजना के तहत दो लाभार्थियों को गृह निर्माण अनुदान दिया गया।
इस मौके पर उपायुक्त किन्नौर गोपाल चंद, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा, उपमंडलाधिकारी भावानगर घनश्याम दास शर्मा, उपमंडल अधिकारी कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार, आयुक्त-उपायुक्त सुरेंद्र ठाकुर, डीएसपी धनसुख दत्ता सहित जिले के अन्य अधिकारी व कर्मचारी और विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि भी मौजूद थे।