फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   जनमंच को लेकर कई पंचायतों ने चलाया सफाई अभियान

जनमंच को लेकर कई पंचायतों ने चलाया सफाई अभियान

Wed, 25 Jul 2018 09:52 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
जनमंच को लेकर पंचायतों
विज्ञापन

ने चलाया सफाई अभियान
भावानगर में जनमंच को लेकर प्रशासन ने की तैयारियां
रिकांगपिओ (किन्नौर)। परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण कम नोडल अधिकारी जनमंच नवीन कुमार शर्मा ने तृतीय जनमंच की तैयारी के लिए पंचायत सचिवों चिन्हित पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। जनमंच कार्यक्रम भावानगर में पांच अगस्त को आयोजित होने जा रहा है।

अधिकारी ने संबंधित पंचायतों को जनमंच की सूचना घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायत सचिवों को ग्राम सभा के माध्यम से जनमंच की जानकारी देने और लोगों की समस्याएं एकत्रित करने को कहा है। उन्होंने कहा कि पात्र व्यक्ति पंचायत सचिव, पटवारी या ई. समाधान के माध्यम से प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं। परियोजना अधिकारी ने बताया कि जनमंच से पहले विभाग की ओर से निचार उपमंडल के अंतर्गत आने वाली चिन्हित ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान महिला मंडल और युवक मंडल के माध्यम से चलाया जा रहा है। निचार तहसील की दस पंचायतों निचार, बरी, सुंगरा, पौण्डा, छोटा कंबा, पानवी, रामनी, तरांडा, रूपी को स्वच्छता अभियान के लिए चिन्हित किया गया है। इन पंचायतों में अभियान से पहले की फोटो तथा अभियान के बाद के फोटो ली जाएगी और जनमंच के दौरान दिखाई जाएगी। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत तरांडा, पौंडा, बरी और सुंगरा में स्वच्छता के कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed