{"_id":"5b3397114f1c1b64068b8773","slug":"61530107665-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर और ननखड़ी में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर और ननखड़ी में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पद
Updated Wed, 27 Jun 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर और ननखड़ी में भरेंगे आंगनबाड़ी वर्करों के पद
17 जुलाई को एसडीएम कार्यालय रामपुर में होंगे साक्षात्कार
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। बाल विकास परियोजना रामपुर और परियोजना ननखड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए 17 जुलाई को उपमंडलाधिकारी रामपुर के कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। रामपुर परियोजना के तहत ग्राम पंचायत डंसा के आंगनबाड़ी केंद्र मकड़ोली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत लालसा के आंगनबाड़ी केंद्र ध्वालसा और पो में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत नीरथ के आंगनबाड़ी केंद्र डोई में कार्यकर्ता, नगर परिषद रामपुर के ल्हासा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत बाहली के आंगनबाड़ी केंद्र के पलजारा में कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत दोफदा के शाह-1 में सहायिका का पद भरा जाएगा। इसके अलावा पंचायत धारगौरा केंद्र धारगौरा में सहायिका, पंचायत तकलेच के खनोटू में सहायिका, ग्राम पंचायत मुनीष-बाहली के रूण सैरी में सहायिका के पद भरे जाएंगे। इसी तरह परियोजना ननखड़ी की ग्राम पंचायत मझोली-टिप्पर के कंदरैड़ी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत कुंगल बाल्टी के केंद्र बाहली में कार्यकर्ता, देलठ के जैला-शलोग और चुंजा में सहायिका, खमाडी के केंद्र चमाडा में सहायिका, जबकि थाना ननखड़ी के केंद्र कोटी डाडी में सहायिका के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए आवेदन पत्र 13 जुलाई तक प्राप्त किए जाएंगे। साक्षात्कार के दिन अनिवार्य दस्तावेजों सहित आने वाले उम्मीदवार को चयन समिति के समक्ष उपस्थित होने का मौका दिया जाएगा। कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम योग्यता जमा दो, सहायिका के लिए आठवीं पास होना आवश्यक है। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी रामपुर अजयय बदरेल ने दी।