फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   पहले सूखे ने अब ओलों ने ढाया कहर

पहले सूखे ने अब ओलों ने ढाया कहर

Tue, 08 May 2018 09:06 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रामपुर बुशहर।
रामपुर उपमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में खराब मौसम के बाद हुई ओलावृष्टि ने बागवानों की कमर तोड़ कर रख दी है। कई क्षेत्रों में सोमवार रात को जमकर ओले बरसे। रामपुर खंड की नरैण और बाहली पंचायत में ओलावृष्टि से बागवानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचा है। नरैण पंचायत के शरण, जराशी, पैलन, सुंगरी, दलोग में करीब 15 मिनट तक ओलावृष्टि होती रही। बाहली पंचायत के पलजारा और आसपास के इलाकों में भी ओलावृष्टि हुई।

क्षेत्र के इंद्रजीत कायथ, राकेश चौहान, यशपाल, यशवीर, काकू, विशाल चौहान आदि ने बताया कि क्षेत्र में ग्रामीणों की आर्थिकी सेब पर ही निर्भर है। लेकिन इस बार सेब की फसल पर संकट गहरा गया है। पहले बागवान सूखे की मार झेल रहे थे और अब ओलावृष्टि ने सेब की फसल को भारी क्षति पहुंचाई है। ग्रामीणों का कहना है कि वे पूरा साल सेब के बगीचों में मेहनत करते हैं। पल भर में ओलावृष्टि ने उनकी मेहनत मिट्टी में मिला दी। बागवानों ने सरकार और बागवानी विभाग से फसलों को हुए नुकसान का आकलन कर मुआवजा देेने की मांग की है। नरैण पंचायत प्रधान नरेश चौहान ने कहा कि नरैण और बाहली पंचायत में ओलावृष्टि ने काफी नुकसान पहुंचाया है। क्षेत्र में पहले भी एक, दो बार ओलावृष्टि हुई है। इस बार हुई ओलावृष्टि से सेब की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। उधर, इस बारे में एपीएमसी के निदेशक केवल राम बुशहरी ने कहा कि कई स्थानों से ओलावृष्टि से नुकसान की सूचनाएं आई हैं। सेब की फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार के समक्ष मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed