{"_id":"5a5a29f64f1c1beb408b49f7","slug":"61515858422-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल्याणपुर पिपटी में पानी को लेकर हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल्याणपुर पिपटी में पानी को लेकर हाहाकार
Updated Sat, 13 Jan 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
water tap
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर।
नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में पिछले पांच दिनों से लोगों को पीने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। शनिवार को लोहड़ी के त्योहार में भी लोगों को पीने के लिए पानी नसीब नहीं होने से परेशानी हुई। वार्ड नंबर एक में पिपटी, कल्याणपुर और अन्य क्षेत्रों को पानी की समस्या को लेकर लोगों ने कई बार आईपीएच से शिकायत की लेकिन आज तक विभाग ने पानी की किल्लत से निजात नहीं दिलवाई है, जिससे लोगों में आईपीएच के प्रति रोष है। क्षेत्र में पानी की समस्या होने से लोगों को बावड़ी से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आईपीएच विभाग पर आरोप लगाया है कि महकमा पेयजल मुहैया करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। पूरी गर्मी तो पेयजल की किल्लत से जूझते रहे और सर्दी में भी यही हाल है। उन्होंने आईपीएच विभाग से फरियाद लगाई कि जल्द पेयजल मुहैया करवाया जाए।
नगर परिषद के वार्ड नंबर एक के निवासी प्रदीप नेगी, कल्पना नेगी, राज, एनी नेगी, भजन दास, अशोक, चुनी लाल, सतीश कुमार, बलवंत, रंजीत नेगी, ओम प्रकाश, सुरेंद्र कायथ, दीवान, चंद्रमोहन, उदय कुमार, कल्याणपुर के ज्योति ठाकुर, दुबे, अशोक, विद्या, मीना और सतीश सहित अन्य लोगों का कहना है कि अभी तो शहर के किसी दूसरे क्षेत्र से रोजमर्रा के कार्य के लिए जैसे तैसे पानी ढोकर ला रहे हैं। यदि जल्द विभाग ने पेयजल मुहैया नहीं करवाया तो उन्हें अपने रोजमर्रा के कार्यों को छोड़कर पेयजल के लिए दर-दर भटकना पड़ेगा। लोग दूर नालू और बावड़ी से पानी ढोने को मजबूर हैं, जिसके चलते उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पेयजल किल्लत के चलते उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि बच्चों को स्कूल भेजें और स्वयं कार्यालय जाएं या घर के लिए पेयजल ढोएं। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द पानी मुहैया करवाया जाए। उधर, नगर परिषद के वार्ड नंबर एक के पार्षद नरेश नेगी ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर आईपीएच विभाग को सूचित कर दिया है। जल्द आईपीएच अधिकारियों से बात करके पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।
उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ पीपी शर्मा ने बताया कि पानी की मुख्य लाइन टूटने के कारण समस्या हुई है। अब विभाग पानी को स्टोरेज कर रहा है। जल्द लोगों को पानी दिया जाएगा।