{"_id":"5bc21cf2bdec2269b44447c2","slug":"51539448050-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनी में एटक ने मजदूर विरोधी नीतियों पर जमकर लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनी में एटक ने मजदूर विरोधी नीतियों पर जमकर लगाए नारे
Updated Sat, 13 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी में मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
राज्यस्तरीय सम्मेलन में एटक से संबंधित सभी कर्मचारी यूनियनों ने लिया भाग
चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को पदोन्नति और करुणामूलक आधार पर नौकरी की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी मुख्यालय में शनिवार को एटक से संबंधित हिमाचल प्रदेश लोनिवि, आईपीएच मजदूर कर्मचारी यूनियन का राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन से पूर्व आनी बाजार में सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए राज्य अध्यक्ष जगदीश भारद्वाज ने कहा कि सरकार कर्मचारी और मजदूरों के हितों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार श्रम कानून लागू कर मजदूरों का शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से 15-5-2003 को पेंशन संबंधित जारी अधिसूचना को निरस्त किया जाए, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पदोन्नति और करुणामूलक आधार पर स्थायी नौकरी दी जाए। आईपीएच विभाग में पंचायत के माध्यम से रखे गए वाटर गार्डों को पक्का करने की मांग रखी गई। विभाग की ओर से जिन हेल्परों को पंप ऑपरेटरों का प्रशिक्षण करवाया गया है, उन्हें ऑपरेटरों के पद पर पदोन्नत की मांग रखी गई। विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों और मजदूरों को न्यायालय के आदेशानुसार दैनिक सेवा की अवधि की ग्रेज्युटी का भुगतान करने, आईपीएच विभाग में कार्यरत कर्मचारी मजदूरों को लोनिवि की तर्ज पर शनिवार के अवकाश करने की मांग के अलावा 16 प्रमुख मांगों पर आनी में यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर राज्य अध्यक्ष जगदीश भरद्वाज, महासचिव देवकी नंदन चौहान, अनूप पराशर, लेखराम वर्मा, प्रवेश चंदेल, फतेह चंद शर्मा, सूरतराम परदेसी, रत्न सिंह, प्रदीप राणा, राजकुमार, महेंद्र, श्याम सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।