{"_id":"5bbe2ec6867a5528242f191e","slug":"51539190470-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननखड़ी में मुख्यमंत्री युवा आजीविका कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ननखड़ी में मुख्यमंत्री युवा आजीविका कार्यशाला का आयोजन
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन लेकर अपना व्यवसाय चलाएं बेरोजगार
मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना की दी गई जानकारी
तहसील ननखड़ी की 17 पंचायतों के ग्रामीण रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी में बुधवार को मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ ननखड़ी कामेश चौहान ने की। कार्यशाला में तहसील ननखड़ी की 17 पंचायतों से आए बेरोजगार युवाओं और ग्रामीणों ने भाग लिया।
इस कार्यशाला में बीडीओ चौहान ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना को अपने क्षेत्र के अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं तक पहुंचाने और योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री युवा आजीविका योजना के तहत बेरोजगार युवकों और युवतियां जिनकी आयु 18 साल से 40 वर्ष तक है, वे 30 लाख तक लोन लेकर अपना व्यवसाय चला सकते हैं। इस योजना के तहत दुकान, भोजनालय खोलना, गोसदन बनाना, सामुदायिक रसोईघर, टूर ऑपरेटर जैसे व्यवसाय खोले जा सकते हैं। इस योजना तक तहत तीन सालों तक ब्याज दरों में छूट दी जाएगी। जो युवक और युवतियां समय पर कर्ज का भुगतान करेंगे, उन्हें दोबारा ऋण देने का प्रावधान भी रहेगा। इस मौके पर करांगला पंचायत प्रधान मोहन लाल, बीडीसी अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर, जिला परिषद सदस्य रामदासी, मोहन लाल, रक्षा, कुलदीप ठाकुर, लक्की और संजीव सहित कई अन्य मौजूद रहे।