{"_id":"5bbb8812867a5528677b9466","slug":"51539016722-rampur-bushahar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटटीढांक में फिर हुआ भूस्खलन, रात भर बंद रही सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटटीढांक में फिर हुआ भूस्खलन, रात भर बंद रही सड़क
Updated Mon, 08 Oct 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पट्टी ढांक में भूस्खलन का सिलसिला जारी
रविवार रात को बंद सड़क सोमवार दोपहर को हुई बहाल
सोमवार को छोटे वाहन वाया टाऊ होते हुए शिमला भेजे गए
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई (रोहड़ू)। पट्टी ढांक में भूस्खलन का सिलसिला जारी है। रविवार रात को भी पट्टी ढांक में भूस्खलन से मार्ग एक बार फिर से बंद हो गया था। पूरी रात मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप रही है। सड़क पर गिरे मलबेे को सोमवार को दोपहर तक हटा दिया गया और मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल की गई।
पट्टी ढांक में भूस्खलन का खतरा लगातार बना हुआ है। रविवार को मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजीव कुंडू ने भी पटटी ढांक का दौरा कर पूरी पहाड़ी हटाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के बाद रविवार रात को फिर से पट्टी ढांक में भूस्खलन हुआ। पहाड़ी से काफी मात्रा में मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरे। सुबह मौके पर मशीनों को लगवाकर मलबा हटाया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद सड़क को वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। सड़क बंद होने से सोमवार को छोटे वाहन वाया टाऊ होते हुए शिमला भेजे गए। वहीं बड़े वाहन व निगम की बसें वाया नारकंडा होते हुए शिमला भेजी गईं।
इस संबंध में कोटखाई पुलिस थाना के प्रभारी परमजीत ने बताया कि पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण सड़क रात को बंद हो गई थी। सोमवार को दोपहर में सड़क बहाल हो पाई। वहीं इस संबंध में एनएच के अधिशासी अभियंता आरएस जस्वाल के अनुसार भूस्खलन का खतरा पट्टी ढांक में लगातार बना हुआ है। रविवार रात को भी भारी भूस्खलन हुआ था। जिससे सड़क बंद हो गई थी। मौके पर मशीनें तैनात की हुई हैं। सोमवार को दिन के समय सड़क बहाल हो गई थी।